August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोविंदपुर में 2 अक्टूबर को 35 फीट के रावण का होगा पुतला दहन

गोविंदपुर में 2 अक्टूबर को 35 फीट के रावण का होगा पुतला दहन

जमशेदपुर : श्री श्री वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रावण दहन समिति की बैठक संस्थापक राधेश्याम सिंह के कार्यालय में चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री कमलेश सिंह ने किया। बैठक में रावण दहन कार्यक्रम अच्छे तरीके से करने किए पटाखा, पुतला, स्टेज समेत अन्य बातों पर चर्चा हुई। पुतला बनाना और आतिशबाजी आदित्यपुर और बंगाल के कारीगर के द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रमन झा, विकास सिंह, जुगनू वर्मा, धीरज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

रावण दहन कमेटी में संस्थापक – राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संरक्षक भारत भुषण सिंह, विजय यादव, सुनील सिंह, ललन साह, रमन झा, कार्यकारी अध्यक्ष जुगनू वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, आयोजक पवन कुमार सिंह, कामेश्वर पाण्डेय, धीरज सिंह, उपेन्द्र कुमार, मधु सिंह, साधु सिंह ओमप्रकाश सिंह सतीश सिंह विनय जी राजीव वर्मा मुन्ना जी मनोज सिंह बीके सिंह एवं अन्य शामिल हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading