August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

निक्को पार्क में मैशअप इंडिया का डांडिया नाइट 28 सितंबर को

निक्को पार्क में मैशअप इंडिया का डांडिया नाइट 28 सितंबर को

जमशेदपुर: मैशअप इंडिया के बैनर तले आगामी 28 सितंबर को निक्को पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को खास बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें शामिल होने वाले लोगों को फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फूड, सेल्फी प्वाइंट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा गया है। इसके लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। साथ ही दो-दो चेक प्वाइंट सुरक्षा के मद्देनज़र लगाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

इस डांडिया नाइट के लिए पासेस की भी व्यवस्था की गई है, जो बिष्टुपुर में Hashtag (नियर जीएसटी बिल्डिंग) और साकची में Celsius Rooftop Restaurantमें उपलब्ध है। इसके अलावा पासेस के लिए इन मोबाइल नंबरों पर – 9031768169, 7488389618 और 7488796788 संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पूजा सिंह, मनमीत कौर, अनामिका दास, रोन्नी फिलिप्स, चन्द्रकान्त नन्द, मनीष कुमार सिंह, अमृतेश कुमार और विक्रम महतो उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और लोगों से इस खास मौके पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

डांडिया नाइट न केवल पारंपरिक नृत्य का अनुभव कराएगा बल्कि शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक शाम भी साबित होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading