September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कृष्णा महतो हत्याकांड में एसएसपी से मिलेगा कुड़मी समाज

कृष्णा महतो हत्याकांड में एसएसपी से मिलेगा कुड़मी समाज

जमशेदपुर : कुड़मी समाज की बैठक बिरसानगर जोन नंबर 11 में विनय महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि के बाद कृष्णा महतो हत्याकांड पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बड़े भाई प्रकाश महतो ने कहा कि कृष्णा महतो हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राजेश महतो की मां कुंता देवी साल भर से गायब हैं। इस संबंध में राजेश महतो की बहन ने बिरसानगर थाने में 6 जून को गुमशुदगी का सनहा दर्ज करा रखा है।

राजेश महतो की मां के गायब होने के संबंध में कृष्णा महतो के पास कुछ न कुछ ठोस जानकारी एवं वीडियो था, जिसके कारण कृष्णा की हत्या की गई। हत्या के बाद राजेश महतो द्वारा कृष्णा महतो पर उनकी पत्नी का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया, जो सरासर गलत है। बैठक में अभियुक्त को सजा दिलाने और सही दिशा में जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुनेश्वर महतो ने किया। बैठक में प्रणव महतो, विनय महतो, मुनेश्वर महतो, दीपक महतो, टिंकू महतो, नीरानंद महतो, जगत महतो, प्रकाश महतो, सूरज महतो, नमिता महतो, रानी महतो, गीता महतो, शीला तंतुबाई आदि उपस्थित थीं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading