August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
शिक्षा

अनादि ब्रह्म बने एनआईटी के छात्र परिषद के अध्यक्ष

अनादि ब्रह्म बने एनआईटी के छात्र परिषद के अध्यक्ष

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। इस सत्र के लिए अनादि ब्रह्म को छात्र परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

नवगठित परिषद में कई महत्वपूर्ण दायित्वों पर छात्रों का चयन हुआ है। महासचिव पद पर हरितिमा सिन्हा, खेल सचिव हर्षित राज, सांस्कृतिक सचिव मयंक राज, तकनीकी सचिव अनुराग दास, क्लब सचिव प्रिया कुमारी, पीजी प्रतिनिधि सलोनी तिवारी और खेल टीम संयोजक अभिषेक भौत्कार चुने गए हैं।

इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शुभम कुमार सिंह एवं श्रीनिवास प्रसाद को सौंपी गई है। संयुक्त खेल सचिव मृणाल आयुष राज एवं सुनीता डिग्गी, संयुक्त सांस्कृतिक सचिव महर्षि एन. देव एवं श्रेया शर्मा, संयुक्त तकनीकी सचिव कुशल श्रीवास्तव एवं नव्या मिश्रा, पूर्व छात्र सचिव इशिका गुप्ता, संयुक्त सचिव वरुण सिंह एवं रिनी भौमिक, और संयुक्त पूर्व छात्र सचिव पुष्कर बर्नवाल एवं शानु प्रिया को मनोनीत किया गया है।

छात्र परिषद का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान, विविध गतिविधियों का संचालन और छात्र समुदाय एवं प्रशासन के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना है। नवनियुक्त अध्यक्ष अनादि ब्रह्म ने कहा कि परिषद का मुख्य लक्ष्य छात्रों की आवाज़ को मजबूती देना और हर स्तर पर उनके हितों का प्रतिनिधित्व करना होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading