Twu leader shot at: टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी इस्माइल आजाद को अपराधियों ने मानगो  में मारी गोली

जमशेदपुर: मानगो आजादनगर थाना अंतर्गत चेपा पुल के समीप बेखौफ अपराध कर्मियों ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी मोहम्मद इस्माइल आजाद को गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली आजाद के कंधे पर लगी है. स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में आजाद को टीएमएच पहुंचाया. जहां आजाद का इलाज चल रहा है. 

बताया जा रहा है कि आजाद चेपा पुल के समीप अपने किसी मित्र के साथ बात कर रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और आजाद पर गोलियां दाग दी. गनीमत रही कि गोली आजाद के कंधे में लगी है. मिली जानकारी के अनुसार हमलावर आजाद को पहचानता है. उधर गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस से तत्काल अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की. 

टीएमएच में इस्माइल आजाद से मिलने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

उधर सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस से दोषियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं जमशेदपुर में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने नपे तुले अंदाज में जवाब दिया और कहा पुलिस अपना काम कर रही है.

इधर आजाद पर हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेसी नेता फिरोज खान ने जमशेदपुर पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा आजाद नगर थाना क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन शहर में गोली चालन, हत्या जैसी घटनाएं हो रही है. आजाद नगर में ब्राउन शुगर और ड्रग्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.

उन्होंने बताया कि पूरा आजाद नगर इलाका बारूद के ढेर पर बैठा है, जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने अविलंब आजाद के हमलावरों को ढूंढने की मांग की है. साथ ही शनिवार को आजाद नगर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत