August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jugsalai traffic police: जानिए जुगसलाई थाना परिसर में जब निकला कोबरा तो कैसा रहा पुलिसकर्मियों का हाल

Jugsalai traffic police: जानिए जुगसलाई थाना परिसर में जब निकला कोबरा तो कैसा रहा पुलिसकर्मियों का हाल


जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना के पास अक्सर ट्रैफिक चेकिंग की जाती है और ट्रैफिक पुसिल कर्मियों को दूर से ही देखकर यातायात नियमों का पालन नहीं करनेवाले लोगों में हडक़ंप मच जाता है. लेकिन शुक्रवार को कडक़ छवि की पहचान रखनेवाले इन पुलिस कर्मियों का हाल एक कोबरा (सांप)ने काफी देर तक बेहाल कर रखा था.


हुआ यूं कि जुगसलाई यातायात थाना परिसर में शुक्रवार को एक कोबरा (सांप) देखा गया. सांप देखते ही परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच भगदड़ मच गई. सांप निकलने की सूचना सांप पकडऩे वाले शुभम मलिक को दी गई. इधर, सूचना पाकर शुभम जुगसलाई यातायात थाना पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में कर उसे पकड़ा.

शुभम ने बताया कि कोबरा एक जहरीला सांप है. उसके काटने के बाद अगर व्यक्ति को जल्दी इलाज न मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है. सांप को  दलमा के जंगलों को छोड़ दिया जायेगा.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading