September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मिठाई बनानेवालों कारीगरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है दीपावली को उल्लासपूर्ण बनाने में

मिठाई बनानेवालों कारीगरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है दीपावली को उल्लासपूर्ण बनाने में
mithai artisan

जमशेदपुर: दीपावली में मिट्टी के कारीगरों के खूब चर्चे होते हैं। मिट्टी के दिए और खिलौनों का खूब प्रचार- प्रसार होता है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी अपनाएँ। मगर यदा-कदा ही लोग उन कारीगरों की कला से वाकिफ होते हैं, जिनके बनायी मिठाइयों की दीपावली में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जो सबका मुँह और अवसर मीठा करते हैं।

चीनी से बने हाथी- घोड़े वाली मिठाइयों की। जो केवल दीपावली में ही देखने को मिलते हैं और इस पर्व में इसकी विशेष महत्ता होती है। मान्यता है कि चीनी से बने इन मिठाइयों का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

Mithai artisans busy preparing materials for mithai
मिठाई कारीगर दीवाली को मीठा बनाने के लिए अपनी तैयारी में व्यस्त।

देशभर में इसके कारीगर अपने- अपने तरीके से दीपावली से पूर्व इसे बनाने में जुट जाते हैं।

कारीगर दीपावली से पूर्व दिनरात चीनी की मिठाईयां तैयार करने में जुटे हैं। कारीगर जनकलाल बताते हैं कि 50 किलो चीनी की मिठाईयां बनाने में पांच से छः घंटे लगते हैं।

आमदनी के सम्बंध में उन्होंने बताया कि लागत के बाद उन्हें ठीकठाक बचत हो जाती है। दो साल कोरोना त्रासदी के कारण आमद नहीं हुई इस साल बेहतर होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा निर्मित मिठाईयां बिहार, बंगाल और यूपी तक जाती थी, मगर कोरोना की वजह से महाजन टूट गए हैं। धीरे- धीरे लोकल मार्केट से शुरुआत किया जा रहा है।

sweets for everyone's palate
मिठाई सबसे स्वाद के लिए। दीपावली के उल्लास के लिए आवश्यक।

वहीं महिला कारीगर बताती है कि लक्ष्मी पूजा में चीनी मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी चीनी से बने हाथी- घोड़े के खिलौना नुमा मिठाइयां, बताशे और इलायची दाना से मां लक्ष्मी को भोग लगाने पर माता की कृपा बनी रहती है। यही वजह है कि लोग इन मिठाइयों की खरीदारी करते हैं।

बहरहाल इस व्यवसाय पर आधुनिकता का रंग नहीं चढ़ा है।

आज भी बाजार में इन मिठाइयों की डिमांड है। इस चीनी मिठाइयों पर चीन का कब्जा अबतक नहीं हो सका है।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading