July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उदय चौधरी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

उदय चौधरी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप बीते 4 सितंबर को अपराध कर्मी उदय चौधरी को गोली मारने के आरोपी विनीत सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की बच्चा सहित एक नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्त में आए विनीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को घायल उदय चौधरी की इलाज के क्रम में मौत हो चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उक्त हत्याकांड में कुल 5 लोगों का नाम सामने आया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

2 की गिरफ्तारी को लेकर तफ्तीश जारी है। हत्याकांड के पीछे उन्होंने आपसी रंजिश बताया। बता दें कि उदय चौधरी का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है।

एसएसपी प्रभात कुमार

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading