July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झामुमो नेता फिरोज खान को अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी

झामुमो नेता फिरोज खान को अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में झामुमो कार्यालय के समक्ष बीते दिनों हुई गोली चालन की घटना में झामुमो नेता फिरोज खान बाल- बाल बच गए थे।

हालांकि पुलिस ने गोली चालन की घटना में लिप्त सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, मगर खतरा अभी भी बरकरार है।

बता दें कि विवाद की जड़ सरकारी जमीन पर बना पार्टी कार्यालय है।

इसी को लेकर अपराधकर्मियों ने पिछले दिनों गोली चलायी थी।

अब एक बार फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार्टी कार्यालय को उखाड़ फेंकने की धमकी दी गई है।

इसको लेकर फिरोज खान शनिवार को अपने समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी बिष्टुपुर थाने को भी दे दी गई है।

 

फिरोज खान अपने समर्थकों के साथ।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading