July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Agnipath protest by congress in Jamshedpur

जमशेदपुर: जिला कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया गया और रैली निकाली गयी। भालूबासा गोलचक्कर से ये रैली साकची गोलचक्कर पहुँची, जहाँ यह रैली प्रदर्शन मे तब्दील हो गई.

हाथों मे बैनर पोस्टर लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध किया. प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा की अग्निपथ योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश के युवाओं को छलने का कार्य कर रही है.

चार वर्ष के लिए सेना में बहाली और उसके बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे. इस योजना से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जायेगा, जिस कारण कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक इसे वापस नहीं किया जाता.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading