August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सोनारी की निर्मलनगर बस्ती में गोली चलने से सनसनी, महिला घायल

सोनारी की निर्मलनगर बस्ती में गोली चलने से सनसनी, महिला घायल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अन्तर्गत निर्मलनगर बस्ती में सोमवार की देर शाम गोली चालन की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा- तफऱी मच गई।

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची।

बताया जाता है कि बस्ती की 35 वर्षीय एक महिला को कंधे और गले के बीच गोली लगी है। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शाम को घर से निकली हुई थी, उसी दौरान डस्टबिन में उसे कचरे के ढेर से पिस्तौल मिली, जिसे देखने के क्रम में उससे गोली चल गई और महिला घायल हो गई।

परिवार के सदस्य व रिश्तेदार।

हालाँकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि घायल महिला को उसके भाई की अवैध पिस्तौल से गोली लगी है।

गोली किन कारणों से और किस परिस्थिति में चली इसकी जांच पुलिस कर रही है।

सोनारी पुलिस महिला के भाई की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।

गोली चालन की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

टीएमएच में पुलिस आधिकारी सोनारी निर्मलनगर में गोली चलने की घटना की तफ्तीश करते हुए।
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading