जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अन्तर्गत निर्मलनगर बस्ती में सोमवार की देर शाम गोली चालन की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा- तफऱी मच गई।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची।
बताया जाता है कि बस्ती की 35 वर्षीय एक महिला को कंधे और गले के बीच गोली लगी है। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शाम को घर से निकली हुई थी, उसी दौरान डस्टबिन में उसे कचरे के ढेर से पिस्तौल मिली, जिसे देखने के क्रम में उससे गोली चल गई और महिला घायल हो गई।

हालाँकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि घायल महिला को उसके भाई की अवैध पिस्तौल से गोली लगी है।
गोली किन कारणों से और किस परिस्थिति में चली इसकी जांच पुलिस कर रही है।
सोनारी पुलिस महिला के भाई की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।
गोली चालन की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

