September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA : राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान युवक तेज बहाव में बहा, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

SARAIKELA : राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान युवक तेज बहाव में बहा, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान करीब 28 वर्षीय युवक तेज पानी के बहाव में बहकर लापता हो गया।

लापता युवक की पहचान रांजड़ निवासी प्रद्युम्न प्रधान, पिता कपूर प्रधान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न प्रधान मंगलवार को स्कूली बच्चों को वाहन से छोड़कर वापस लौटने के बाद रोजाना की तरह चेकडैम में नहाने गया था।

बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न समेत कुल छह युवक नहाने गए थे, जिसमें प्रद्युम्न और दो अन्य युवक चेक डैम में नहाने उतरे थे। जबकि तीन अन्य युवक ऊपर में खड़े थे।

इसी दौरान अचानक चेकडैम में पानी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह पानी की तेज धार में बह गया और लापता हो गया।

जबकि अन्य दो युवक पानी का बहाव तेज होने पर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने चेकडैम के अलावा आसपास के नदी क्षेत्र में भी काफी देर तक खोजबीन की।

अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को तलाशी के लिए बुलाया गया। काफ़ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी प्रद्युम्न को खोजकर नहीं पाया।

इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर तालशी अभियान में जुट गई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक लापता प्रद्युम्न का कोई सुराग नहीं मिला।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading