August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं का सम्मान

जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं का सम्मान

जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाजी लोगों को सम्मानित किया।

जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में आईसीएसई, सीबीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विभिन्न संस्थानों में नौकरी हासिल करने वाले युवाओं को भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। जुगसलाई के मुख्य ग्रंथी सोहन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह और सचिव कमलजीत सिंह ने सभी सम्मानित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और विनम्रता ही सफलता की कुंजी है। ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य युवा पीढ़ी का उत्साहवर्धन करना और अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा, खेल एवं करियर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना करते हुए उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह और सचिव कमलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में नरेंद्रपाल सिंह, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, सतबीर सिंह, दविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और बंटी सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह की समाज ही नहीं सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों, छात्रों और कामकाजी लोगों ने सराहना की। कहा-इस आयोजन से समाज के बच्चे उत्साहित होंगे और सफलता पाने का जुनून उनमें पैदा होगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading