जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं का सम्मान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाजी लोगों को सम्मानित किया।

जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में आईसीएसई, सीबीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विभिन्न संस्थानों में नौकरी हासिल करने वाले युवाओं को भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। जुगसलाई के मुख्य ग्रंथी सोहन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह और सचिव कमलजीत सिंह ने सभी सम्मानित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और विनम्रता ही सफलता की कुंजी है। ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य युवा पीढ़ी का उत्साहवर्धन करना और अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा, खेल एवं करियर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना करते हुए उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह और सचिव कमलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और नौकरी पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में नरेंद्रपाल सिंह, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, सतबीर सिंह, दविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और बंटी सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह की समाज ही नहीं सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों, छात्रों और कामकाजी लोगों ने सराहना की। कहा-इस आयोजन से समाज के बच्चे उत्साहित होंगे और सफलता पाने का जुनून उनमें पैदा होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्यपुर में बंद मकान से 4.20 लाख की चोरी, पुणे गए परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने उड़ा लिए जेवर और नकदी

परिवार के साथ अपनी बेटी से मिलने पुणे गए हैं बिपिन कुमार झा आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित जनता रो हाउस कॉलोनी...

झारखंड के 107 प्रखंडों में बीडीओ-सीओ का प्रभार एक अधिकारी को सौंपने का फैसला जनविरोधी: रणधीर सिंह

रांची, 8 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार की ओर से 12 से कम पंचायत वाले 107 प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

रांची/जमशेदपुर: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को जमशेदपुर, रांची, बोकारो और डालटनगंज समेत कई जिलों में रुक-रुक कर...

आदित्यपुर चेकडैम में डूबने से दो किशोरों की मौत

आदित्यपुर के आसंगी बस्ती स्थित खरकई नदी चेकडैम में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत