July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : भीषण गर्मी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जिलेभर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

JAMSHEDPUR : भीषण गर्मी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जिलेभर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त ने कहा है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, चौक-चौराहों तथा आम लोगों के आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने को कहा गया है ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को अपने कार्यालय और आवासीय परिसरों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कर उसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और खराब चापाकलों व जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading