August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिष्टुपुर कमानी सेंटर में ट्रेड लाइसेंस शिविर, 10 नए लाइसेंस बने, 55 हजार का राजस्व संग्रह

बिष्टुपुर कमानी सेंटर में ट्रेड लाइसेंस शिविर, 10 नए लाइसेंस बने, 55 हजार का राजस्व संग्रह

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।

शिविर के दौरान कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 13 लाइसेंसों का नवीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया में करीब 55 हजार रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जेनएसी के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को समय पर सभी आवश्यक लाइसेंस और दस्तावेज बनवाने चाहिए, ताकि प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। उन्होंने सिंहभूम चैंबर द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर व्यापारिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि संस्था लगातार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने का काम कर रही है। व्यापारियों को जागरूक कर विधिसम्मत व्यापार के लिए प्रेरित करना चैंबर का मुख्य उद्देश्य है।

उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारिक पारदर्शिता आज की आवश्यकता है और सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाकर नियमों के अनुरूप व्यवसाय करना चाहिए। इससे शहर के व्यवस्थित विकास के साथ व्यापारियों की विश्वसनीयता भी बढ़ती है।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। वहीं सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी ने शिविर में शामिल व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष मानव केड़िया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, सचिव भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल और अजय अग्रवाल समेत कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading