August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गोलमुरी में पुलिस ने “न्यू अपना शॉप” में की छापेमारी, नकली खाद्य सामग्री व मसाला जब्त

गोलमुरी में पुलिस ने “न्यू अपना शॉप” में की छापेमारी, नकली खाद्य सामग्री व मसाला जब्त

जमशेदपुर : पुलिस ने नकली मसाला और खाद्य सामग्री का खुलासा किया है। सिटी एसपी एसके चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम महतो (56 वर्ष), पिता स्व. ओज महतो, निवासी लाइन नंबर 02, हिंदू बस्ती, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम की बताई गई है.

छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में मसाले और खाद्य सामग्री रखी मिली. संदेह होने पर जब पैकेटों की जांच की गई तो उसमें “डोडा पाउडर जैसा पदार्थ” बरामद हुआ. मौके से कुल 256 पैकेट जब्त किए गए.

जब्त सामानो में सोना चना बेसन 54 पैकेट, शिव होलवेट चक्की ताजा आटा 33 पैकेट, पीवाई टर्मरिक पाउडर 152 पैकेट, पीवाई रेड चिली पाउडर 08 पैकेट, रिश्ता चक्की फ्रेश आटा 09 पैकेट कुल वजन पैकेट सहित लगभग 88 किलोग्राम बताया गया है.

साथ ही एक फोल्डिंग कवर में आईफोन 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. सिटी एसपी एसके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और जब्त सामग्री की विधिवत जांच कराई जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस का कहना है नकली खाद्य सामग्री के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading