तेजस्वी के करीबी दोस्तों संजय और रमीज की ऐशोआराम वाली तस्वीरें वायरल, इन्हीं लोगों के चलते रोहिणी ने छोड़ा परिवार


पटना । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद के परिवार में झगड़े की जड़ बताए जा रहे हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले आरजेडी सांसद संजय यादव और उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमीज की ऐशोआराम की विलासितापूर्ण जिंदगी के सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। तेजस्वी यादव के इन करीबी दोस्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे विदेश में छुट्टियां मनाते हुए महंगे होटलों, प्राइवेट यॉट और महंगे पब में नजर आ रहे हैं। इन्हीं दो लोगों को दोष देते हुए रविवार को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार दोनों को छोड़ने का ऐलान कर दिया।

लालू यादव के परिवार में विवाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुरू हुआ। रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपनी भड़ास निकाली। बिहार के चुनाव में आरजेडी की हार के बाद रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया है।

रोहिणी ने एक बयान में संजय यादव और रमीज पर झगड़ा कराने, राजनीतिक फैसलों में दखल देने और अपने भाई तेजस्वी प्रसाद यादव को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकाया गया और यहां तक कि अंदरूनी झगड़ों के दौरान चप्पल मारने से धमकी भी दी गई।

रोहिणी आचार्य का दावा है कि पार्टी के अंदर ऐसे लोग हैं जो परिवार को कमजोर करने और इसकी राजनीतिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इन आरोपों को संजय और रमीज की वायरल हुई तस्वीरों से और हवा मिल गई।

सूत्रों का कहना है कि रमीज और संजय अक्सर प्राइवेट जेट से यात्राएं करते हैं। वे लाखों रुपये छुट्टियों में खर्च करते हैं और सेवन स्टार होटलों में ठहरते हैं। वे कभी-कभी प्राइवेट यॉट भी किराए पर लेते हैं और अपने निजी स्टाफ के साथ विदेश यात्राएं करते हैं। सोशल मीडिया में आईं तस्वीरें इन दावों की पुष्टि करती हैं। उनके इस ऐशोआराम के लिए पैसा कहां से आता है? इस सवाल पर अटकलें तेज हो गई हैं।

रोहिणी आचार्य के इस्तीफा देने पर आरजेडी ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस विवाद से पार्टी के अंदर मतभेद बढ़ गए हैं। लालू प्रसाद के परिवार में चल रही कलह चर्चा में है। संजय यादव और रमीज पार्टी में प्रभावशाली माने जाते हैं। उनकी महंगी जीवनशैली पर सवाल उठ रहे हैं। रमीज और संजय की विदेशी यात्राओं और शाही ठाठ-बाट वाली लाइफस्टाइल चर्चा का विषय बन गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तृणमूल के विलय और गठबंधन की चर्चा पर बोले सौगत रॉय, “कांग्रेस-टीएमसी मिलकर भाजपा को हराएं”

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कांग्रेस के साथ विलय या गठबंधन की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद सौगत रॉय ने स्पष्ट...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत