जमशेदपुर : बिहार में एडीए को प्रचंड जीत मिल रही है। रुझानों में एनडीए उम्मीदवार 157 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अब तक 54 सीटें एनडीए जीत चुका है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि महागठबंधन को बिहार में प्रचंड जीत मिलने जा रही है। वहां फिर एनडीए की सरकार बनेगी। इसे लेकर जमशेदपुर के बिष्टुपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। लड्डू बांटे।
इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जदयू नेता सरयू राय मौजूद रहे। सरयू राय ने कहा कि यह नीतीश कुमार की जीत है। नीतीश कुमार का शासन काफी अच्छा है। उसे जनता पसंद करती है।
