September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बनी तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे, सिवान में गरजे योगी

अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बनी तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे, सिवान में गरजे योगी


सिवान । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए उम्मादवारों के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

योगी ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बन गई, तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे और जनता भय के साये में जीने को मजबूर होगी। राजद शासनकाल का जंगलराज आज भी बिहार की जनता नहीं भूली है। राजद के राज में अराजकता थी, परिवारवाद था और जनता भय के साये में जी रही थी।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस-राजद की सरकार बनी, तो सबसे पहले गरीबों का राशन बंद होगा, फिर नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन हड़प ली जाएगी। ये लोग विकास नहीं, बल्कि अपराधियों का तांडव करवाएंगे। अपराधी तो कांग्रेस-राजद के शागिर्द हैं। योगी ने कहा कि राजग सरकार केवल वादे नहीं करती, उन्हें निभाती भी है। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे, हमने बना दिया। अब माता सीता जी के मंदिर की बारी है”

उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि यूपी में दंगे-फसाद बंद करवाएंगे। आज साढ़े आठ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों पर बुलडोजर चला, उनकी संपत्तियां जब्त की गईं और उन्हीं पैसों से गरीबों के लिए मकान बनवाए गए। अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता, सब चंगा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास, सुरक्षा और स्थिरता चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में राजग की सरकार बनी, तो राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि राजग की सरकार ही गरीबों, किसानों, नौजवानों और माताओं-बहनों के सम्मान की सच्ची रक्षा कर सकती है। राजग सरकार विकास, सुशासन और युवाओं के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगी।

योगी ने लोगों को बताया कि वे तीन दिनों में दूसरी बार सीवान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि परसों मैं रघुनाथपुर आया था, क्योंकि वहां एक माफिया फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। जनता अब ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में नहीं आने देगी। बिहार अब अपराधियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगा। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने राजद नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है।

जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह : सीवान में शुक्रवार को प्रतिकूल मौसम के बाद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के उत्साह का प्रतीक था। हर वर्ग और समुदाय के लोग अबकी बार, एनडीए सरकार के नारे लगाते नजर आए। पूरा मैदान जोश और उत्साह से गूंज उठा।

जनसभा मंच पर सिवान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दारौंदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, बड़हरिया विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल, जीरादेई विधानसभा से जदयू प्रत्याशी भीष्म प्रताप सिंह, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिवान लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजयलक्ष्मी देवी, सिवान के भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित राजग के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading