August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमीन हड़पने के लिए दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की, कई घायल

जमीन हड़पने के लिए दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की, कई घायल

जमशेदपुर : परसुडीह के शंकरपुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट। महिलाओं से भी की बदसलूकी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप।

परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर का मामला है। कबीर मंदिर के पास स्थित एक मकान में दबंगों ने घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस हमले में श्याम गोप सहित उनके परिवार की महिलाएं घायल हो गईं।

पीड़ित श्याम गोप द्वारा परसुडीह थाना को सौंपे गए शिकायत में बताया है कि उक्त जमीन पर मेरे रिश्तेदार रहते हैं। जमीन में हमलोगों का भी हिस्सा है। हाल के दिनों में कुछ दबंगों द्वारा उस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। श्याम गोप के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

गुरुवार सुबह ये दबंग उनके घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और घर में मौजूद सामानों को भी नुकसान पहुँचाया गया। श्याम गोप ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में पहले भी परसुडीह थाना और एसएसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading