September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में स्थापित होगी 17 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, क्रेन से ट्रक पर चढ़ाकर गोविंदपुर ले जाया गया

जमशेदपुर में स्थापित होगी 17 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, क्रेन से ट्रक पर चढ़ाकर गोविंदपुर ले जाया गया

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में इस बार गणेश पूजा के अवसर पर भगवान गणेश की भव्य और विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनेगी। बेसिक स्कूल बॉयज कमेटी (BSBC) की ओर से गोविंदपुर थाना के समीप 17 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का वजन कई क्विंटल बताया जा रहा है, जिसके कारण इसे निर्माण स्थल से पूजा स्थल तक पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण रहा।

भुइंयाडीह स्थित प्रतिमा निर्माण स्थल से विशाल प्रतिमा को चैनल की मदद से मेन रोड तक लाया गया। इसके बाद भारी-भरकम प्रतिमा को ट्रक पर लादने के लिए बड़े क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के जरिए प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से ट्रक पर रखा गया, जिसके बाद इसे गोविंदपुर के लिए रवाना किया गया।

गणेश परिवार के 26 सदस्यों की होंगी प्रतिमाएं

BSBC की ओर से इस बार पूजा पंडाल में भगवान गणेश के परिवार के कुल 26 सदस्यों की प्रतिमाएं प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष रूप से विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया गया है।

गणेश प्रतिमा के सिर के ऊपर भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। दोनों प्रतिमाओं को मिलाकर इनकी संयुक्त ऊंचाई 25 फीट से अधिक होगी। इससे पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य धार्मिक दृश्य देखने को मिलेगा।

प्रतिमा निर्माण पर 1.90 लाख रुपये खर्च

कमेटी के अनुसार, इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए मूर्तिकार को करीब 1 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। पूजा आयोजन को लेकर कमेटी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

BSBC के चेयरमैन आशीष राय, अध्यक्ष चंदन ठाकुर तथा संरक्षक रविकांत और यश गिरी के नेतृत्व में गणेश पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी को उम्मीद है कि विशाल गणेश प्रतिमा और गणेश परिवार की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading