JPSC JSSC आंदोलन में नया मोड़! प्रतिमा कुमारी बोलीं सरकार ने छात्रों के साथ विश्वासघात किया
रांची में JPSC-JSSC Reform Forum की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रा और फोरम की सदस्य प्रतिमा कुमारी ने झारखंड सरकार पर छात्रों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
प्रतिमा कुमारी के मुताबिक, छात्र पिछले 26 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त की घटना ने छात्रों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी और बढ़ा दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि 10 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने मौन मार्च निकाला था और प्रशासन को फूलों का गुलदस्ता देकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया था।
प्रतिमा कुमारी का आरोप है कि इसके बावजूद सरकार बार-बार आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार के रवैये को निंदनीय बताते हुए झारखंड में छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए।
अब JPSC-JSSC भर्ती सुधार की मांग को लेकर छात्र आगे विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
Source: JPSC JSSC Reforms Munch | 25 August 2026
नोट: वीडियो में लगाए गए आरोप और दावे छात्र नेता/प्रतिमा कुमारी के बयान पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष अलग हो सकता है।
#JPSC #JSSC #PratimaKumari #JPSCJSSCReform #JharkhandStudents #StudentProtest #RanchiNews #JharkhandNews #StudentMovement #JPSCReform #JSSCReform #JharkhandGovernment #StudentRights #Ranchi #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7