आरक्षण रिफॉर्म को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन | कई हिरासत में
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण रिफॉर्म की मांग को लेकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने जुटने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे।
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाना शुरू किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
जंतर-मंतर के साथ जय सिंह रोड और संसद मार्ग पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं शाह ऑडिटोरियम के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आरक्षण रिफॉर्म की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
#ReservationReform #आरक्षणरिफॉर्म #JantarMantar #DelhiProtest #StudentProtest #Reservation #DelhiNews #Protest #Students #JantarMantarProtest #DelhiPolice #BreakingNews #IndiaNews #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7