नेपाल की बाढ़ का कहर भारत में बहकर आईं 3 लाशें, महराजगंज में मचा हड़कंप
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नदी के तेज बहाव में SSB के जवानों ने कुछ शवों को बहते हुए देखा। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मोटरबोट की मदद से नदी में पहुंचकर तीन शवों को बाहर निकाला। इनमें दो महिलाओं के शव होने की जानकारी है।
रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। शवों की पहचान और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही की खबरों के बीच गंडक नदी में शव मिलने से सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है। SSB की टीम नदी के तटीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी और राहत-बचाव अभियान चला रही है।
वीडियो में देखिए कैसे तेज बहाव के बीच शव बहकर भारत पहुंचे और SSB की टीम ने उन्हें नदी से बाहर निकाला।
नोट: मृतकों की पहचान और मौत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद होगी।
#NepalFlood #NepalFloods #Maharajganj #GandakRiver #UPNews #UttarPradesh #NepalIndiaBorder #SSB #FloodNews #FloodRescue #NepalFloodNews #MaharajganjNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7