जंतर मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन से सियासत गरम, चिराग मायावती ने राहुल गांधी को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में उबाल आ गया है। प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण किसी के कहने से खत्म नहीं होने वाला और यह किसी को मिलने वाली खैरात नहीं है।
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि “आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा।”
दूसरी तरफ BSP सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति नहीं करने की बात कही और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
जंतर-मंतर के प्रदर्शन के बाद आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है।
आपका क्या कहना है—आरक्षण व्यवस्था में सुधार होना चाहिए या मौजूदा व्यवस्था को ही जारी रखना चाहिए?
#आरक्षण #Reservation #ReservationReform #JantarMantar #DelhiProtest #ChiragPaswan #AkhileshYadav #Mayawati #RahulGandhi #BSP #SP #DelhiNews #PoliticalNews #IndiaNews #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7