August 22, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

BIHAR : पूर्णिया में तबादले की खबर से भावुक हुईं छात्राएं, शिक्षिका से लिपटकर बोलीं- मैडम हमें छोड़कर मत जाइए

BIHAR : पूर्णिया में तबादले की खबर से भावुक हुईं छात्राएं, शिक्षिका से लिपटकर बोलीं- मैडम हमें छोड़कर मत जाइए

पूर्णिया : शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होता। कई बार एक शिक्षक अपने व्यवहार, स्नेह और पढ़ाने के तरीके से बच्चों के दिल में ऐसी जगह बना लेता है, जिसे भूल पाना आसान नहीं होता। बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय जनक बाग कुल्ला खास से सामने आया एक भावुक वीडियो इसकी मिसाल है।

शिक्षिका पूजा बोस के तबादले की खबर सुनकर छात्राएं उनसे लिपटकर रोने लगीं और स्कूल छोड़कर नहीं जाने की गुहार लगाने लगीं।

तबादले की खबर सुनते ही मायूस हुए बच्चे

बताया जा रहा है कि बुधवार को बच्चों को शिक्षिका पूजा बोस के तबादले के लिए आवेदन दिए जाने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही छात्र-छात्राएं मायूस हो गए। कई छात्राएं अपनी शिक्षिका से लिपट गईं और उन्हें स्कूल छोड़कर नहीं जाने के लिए कहने लगीं। बच्चों की भावुकता देखकर स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी भावुक हो उठे।

‘मैडम हमें छोड़कर मत जाइए’

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई छात्राएं पूजा बोस से लिपटकर रोती नजर आ रही हैं। बच्चियां बार-बार कह रही थीं, “मैडम मत जाइए, हमें छोड़कर मत जाइए।” छात्राओं को इस तरह रोते देखकर अन्य शिक्षिकाएं भी उनके पास पहुंचीं और उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

इस दौरान एक शिक्षिका ने बच्चियों को समझाते हुए कहा कि पूजा मैडम अभी स्कूल से नहीं जा रही हैं और उनके पास अभी काफी समय है। इसके बाद भी छात्राओं का अपनी शिक्षिका के प्रति भावनात्मक लगाव साफ नजर आया।

नवाचार के जरिए पढ़ाई को बनाती हैं रोचक

स्कूल से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षिका पूजा बोस ने बच्चों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वह पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ रचनात्मक गतिविधियों और नवाचार का सहारा लेती हैं।

गीत, कविता और नृत्य जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों को पढ़ाने के साथ वह उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी प्रयास करती रही हैं।

छात्राओं का अपनी शिक्षिका के तबादले की खबर सुनकर इस तरह भावुक होना बताता है कि पूजा बोस ने उनके बीच केवल एक शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद मार्गदर्शक और अपनेपन से भरी शख्सियत के रूप में जगह बनाई है।

बच्चों का शिक्षिका पर इतना भरोसा है कि शायद दूसरी शिक्षिका उन्हें इतना मनोयोग से नहीं पढ़ाएंगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading