August 22, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

बिहार में शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 3.43 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

बिहार में शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 3.43 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विशेष निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद EOU की टीमों ने उनके आवास, कार्यालय और पैतृक मकान की तलाशी ली।

जांच के दौरान EOU को अजय कुमार सिंह की वैध आय की तुलना में 3 करोड़ 43 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में उनकी कुल संपत्ति वैध आय से 90 प्रतिशत से अधिक पाई गई है।

तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

EOU की टीमों ने पटना के राजीव नगर स्थित ‘चन्द्रतारा भवन’ आवास, मीठापुर स्थित कार्यालय और बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल स्थित पैतृक मकान पर देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नकदी, आभूषण, जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों और निवेश से संबंधित कागजात समेत कई महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई।

बेगूसराय में नकदी और जमीन के दस्तावेज मिले

बेगूसराय स्थित पैतृक मकान की तलाशी में करीब 15.50 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा लगभग 9.50 लाख रुपये के आभूषणों की सूची और करीब 5.50 लाख रुपये के गहनों की खरीद से संबंधित छह रसीदें भी मिलीं।

तलाशी के दौरान अजय कुमार सिंह के पिता के नाम पर दर्ज 11 जमीन की डीड भी EOU के हाथ लगी। परिसर से एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर, एक बोलेरो, बड़ा डीजी सेट और एसबीआई की पासबुक मिलने की भी जानकारी है।

पटना के आलीशान मकान से भी मिली संपत्ति

पटना के राजीव नगर स्थित जी+2 मंजिला मकान से EOU को करीब 10.38 लाख रुपये नकद और लगभग 41.81 लाख रुपये के आभूषण मिले। इसके अलावा अलंकार ज्वेलर्स की करीब 10 लाख रुपये की रसीद भी बरामद की गई।

जांच टीम को नोएडा में 60 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर बुक कराए गए करीब 1442 वर्गफीट के फ्लैट से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 18.50 लाख रुपये, पांच एलआईसी पॉलिसी, स्कॉर्पियो और म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े कागजात भी जांच के दायरे में आए हैं।

2005 में बिहार शिक्षा सेवा में हुए थे शामिल

अजय कुमार सिंह ने वर्ष 2005 में बिहार शिक्षा सेवा के तहत अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। EOU अब तक मिली संपत्ति और दस्तावेजों का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है।

जांच एजेंसी के अनुसार, जब्त दस्तावेजों और पटना स्थित मकान की कीमत का विस्तृत आकलन आगे की जांच में किया जाएगा। EOU की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading