गम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत | #jharkhandnews
गम्हरिया में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने पहले बाइक की कार से टक्कर हुई, जिसके बाद सड़क पर गिरे दोनों युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मृतकों की पहचान मोहम्मद निसार (22) और मोहम्मद रेहान (18) के रूप में हुई है। दोनों कांड्रा से फॉल्स सीलिंग का काम कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Town Post पर देखिए झारखंड और जमशेदपुर की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
👉 Like | Share | Comment | Subscribe
#Jamshedpur #Gamharia #RoadAccident #Jharkhand #TruckAccident #TataKandraRoad #BreakingNews #TownPost #SaraikelaKharsawan #AccidentNews #BikeAccident #MohammadNisar #MohammadRehan
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7