September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि, फलों का किया वितरण

गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि, फलों का किया वितरण

गगम्हरिया : म्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीक और 21वीं सदी की दिशा देने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने से लेकर सूचना क्रांति तक उनके दूरदर्शी निर्णयों ने देश को नई दिशा दी और विकास की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश निर्माण, युवाओं के उत्थान और आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच फलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष सुमन्त शर्मा, उर्मिला देवी, गौरी शंकर, राजेंद्र शर्मा, रिंकू कुमारी, शंकर शर्मा, पवन कुमार, निखिल सरकार, रंजन बारीक, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading