July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

JAMSHEDPUR साकची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, विरोध पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

JAMSHEDPUR साकची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, विरोध पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

जमशेदपुर : शहर में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बार-बार घटनाएं हो रही हैं पर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शहर के साकची स्थित रामलीला मैदान के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार क्वार्टर नंबर L4/6 निवासी महिला सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना रामलीला मैदान स्थित टीओपी के बेहद करीब हुई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास अपराधियों ने खुलेआम चेन स्नैचिंग और फायरिंग जैसी वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय नागरिकों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading