September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

मौज-मस्ती के इरादे से गम्हरिया बैराज में नहाने गए 5 छात्रों में एक की डूबकर मौत

मौज-मस्ती के इरादे से गम्हरिया बैराज में नहाने गए 5 छात्रों में एक की डूबकर मौत

बगैर सूचना निकले थे स्कूल से, मृतक फरहाद रहमान आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का था छात्र

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित गंजिया बैराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मौज-मस्ती के इरादे से पहुंचे पांच स्कूली छात्रों में से एक की जान चली गई। गहरे पानी ने पल भर में खुशियों को मातम में बदल दिया।

स्कूल से निकले पांच छात्र नहाने के लिए बैराज पहुंचे थे, जहां गहरे पानी में जाने के कारण एक छात्र की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया।

मृतक की पहचान जमशेदपुर के धातकीडीह निवासी 17 वर्षीय फहद रहमान के रूप में हुई है। वह आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सभी छात्र उस दिन स्कूल नहीं गए थे और घूमने के उद्देश्य से बैराज पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे वे पानी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन फहद रहमान को जब तक पानी से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सभी छात्र बिना सूचना दिए स्कूल से निकलकर बैराज पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading