टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, ग्रेड रिवीजन के बाद वेतन में इजाफा

कर्मचारियों के मासिक वेतन में 19750 रुपये की वृद्धि, 2022 में हुई थी 17 हजार रुपये की वृद्धि

1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा वेतन समझौता, सेवानिवृत्ति के बाद 5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बहुप्रतीक्षित ग्रेड रिवीजन समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बनने के बाद चार वर्षों के लिए नया वेतन समझौता लागू किया गया है।

समझौते के तहत कुल 7,321 कर्मचारियों को समयबद्ध एग्रीमेंट के प्रोत्साहन स्वरूप 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं कर्मचारियों के वेतन में औसतन 19,750 रुपये की बढ़ोतरी तय की गई है।

मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब मेडिकल रेफरल की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को 5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। अतिरिक्त लाभ के रूप में 25,000 रुपये का बोनस भी प्रदान किया जाएगा।

यह वेतन समझौता 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में यह समझौता संपन्न हुआ।

सनद रहे कि कर्मचारियों का पिछला वेतन समझौता 2022 में हुआ था और उस समय कर्मचारियों के मासिक वेतन में 17 हजार रुपये की वृद्धि की गई थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोडरमा : महिला ने टोटो में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एएनएम बनीं फरिश्ता

कोडरमा, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल ले...

मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, ऑनलाइन प्रवचन के जरिए युवतियों को फंसाकर करता था शोषण

मथुरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑनलाइन...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मिर्जाडीह में तालाब बचाने को ग्रामीणों का आंदोलन तेज, अतिक्रमण हटाने की मांग पर बेमियादी धरना शुरू

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में तालाब और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों...

रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सरयू राय की पहल सराहनीय : सेवा समर्पण

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था सेवा समर्पण का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विधायक Saryu Roy से मिला और उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने रेल यात्रियों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत