September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में चार शूटर गिरफ्तार, कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जमशेदपुर में चार शूटर गिरफ्तार, कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को दिनदहाड़े हुई कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी, निवासी नामदा बस्ती, थाना गोलमुरी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित और सघन छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुमित कुमार सिंह (24), निवासी नामदा बस्ती; गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले (24), अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबंडा (26) और रजा आलम (24) शामिल हैं। सभी आरोिपत गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी कंट्रीमेड पिस्टल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कांड में अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपितों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले के खिलाफ टेल्को और बमार्माइंस थानों में लूट और चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में गोलमुरी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं सुमित कुमार सिंह पर वर्ष 2025 में गोलमुरी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading