September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों ने वेतन व अन्य सुविधाओं को लेकर ब्लू स्कोप पार्किंग में किया जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों ने वेतन व अन्य सुविधाओं को लेकर ब्लू स्कोप पार्किंग में किया जोरदार प्रदर्शन

दी चेतावनी, 11 फरवरी तक मांगें नहीं मानी गई तो ट्रेलर चालक चले जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले सोमवार को ब्लू स्कोप पार्किंग परिसर में ट्रेलर चालकों और मालिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने सरकार और संबंधित कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए।

यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा ट्रेलर चालकों के लिए जो वेतन और सुविधाओं के मापदंड तय किए गए हैं, उनका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

निर्धारित मानकों के अनुसार न तो चालकों को पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि चालकों के वेतन से मेडिकल सुविधा के नाम पर हर महीने राशि काट ली जाती है, लेकिन इसके बदले न तो किसी प्रकार का इलाज उपलब्ध कराया जाता है और न ही मेडिकल सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। इससे चालकों में भारी रोष व्याप्त है।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आगामी 11 तारीख से जमशेदपुर के सभी ट्रेलर चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल का असर शहर की औद्योगिक इकाइयों, माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ सकता है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेलर चालक मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन ने साफ किया कि जब तक सरकार और कंपनियां उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading