September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पोटका विधायक संजीव सरदार बोले-माघ बुरू पूजा हमारी आस्था और संस्कृति की पहचान

पोटका विधायक संजीव सरदार बोले-माघ बुरू पूजा हमारी आस्था और संस्कृति की पहचान

पोटका। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माघ बुरू पूजा आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव की जीवंत मिसाल है। यह पूजा हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ आपसी एकता और सामूहिकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी अपनी पारंपरिक पूजा-पद्धति और संस्कृति को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ती है और समाज की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है।

विधायक पोटका प्रखंड के सोहदा पंचायत के पाथरभांगा गांव में शुक्रवार को माघ बुरू पूजा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां माघ बुरू पूजा धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जबकि संध्या काल में नाया दारोम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

नाया दारोम के साथ सामूहिक आयोजन

पूजा के दौरान नाया गुलसन सरदार के नेतृत्व में नाया दारोम संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना में देवरी सहदेव सरदार, श्यामलाल सरदार सहित गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने पारंपरिक विधि से भाग लिया। आयोजन में गांव का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू सरदार, सुषेन सरदार, सपन सरदार, भूतनाथ सरदार, दशरथ सरदार, लव सरदार, खोगा सरदार, भोला सरदार, हीरो सरदार, मोटा सरदार, अजय सरदार, रमेश सरदार, दुलाली सरदार, रानी सरदार, सीमा सरदार, भारती सरदार, संकनी सरदार, सविता सरदार, झामुमो नेता सुधीर सोरेन, हीरामणि मुर्मू, मिर्जा सोरेन, हितेश भगत, भुवनेश्वर सरदार, भागात बास्के, दुलाल गोप, मुकेश सीट, कृष्णा भगत, गांधी मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading