September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पांचवें दिन गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पांचवें दिन गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक विशेष शिविर के चौथे और पाँचवें दिन समाजोपयोगी गतिविधियों की एक प्रेरणादायक श्रृंखला देखने को मिली।

12 से 18 जनवरी तक चल रहे इस शिविर के अंतिम लगभग 50 स्वयंसेवक छात्र पूरे उत्साह और समर्पण के साथ ग्रामीण क्षेत्र में सेवा कार्यों में जुटे रहे।

शिविर के पाँचवें दिन गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहाँ स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई।

ज़रूरतमंद परिवारों के बीच किराना सामग्री, वस्त्र और कंबल का वितरण किया गया, जिससे ठंड के इस मौसम में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

ग्रामीणों के साथ जुड़ाव और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही भोजन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा का भाव और मजबूत हुआ।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वयंसेवकों को 5-5 सदस्यों की टीमों में बाँटा गया, जहाँ प्रत्येक टीम में 8 से 10 छात्र सक्रिय रहे। सभी टीमों ने बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को बखूबी निभाया।

पूरा शिविर करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ महोदय मोहम्मद रियाज और एनएसएस प्रमुख डॉ. आले अली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो रहा है।

एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सेवा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया।

वहीं शिविर संचालन में एनएसएस प्रेसिडेंट जयकृष्णा धारा की भूमिका बेहद सराहनीय रही, जिनके नेतृत्व में छात्रों ने अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल पेश की।

यह एनएसएस विशेष शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त मंच बनता जा रहा है।

भविष्य में भी कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading