August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही चिंताजनक, उपायुक्त बोले- कार्रवाई के डर से नहीं अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करें लोग

जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही चिंताजनक, उपायुक्त बोले- कार्रवाई के डर से नहीं अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करें लोग

दिसबंर में 34 सड़क दुर्घटनाओं में करीब 75 फीसदी मौतें चालकों की लापरवाही से हुई

ब्लैक स्पॉट हुए एक्सिडेंट फ्री, सड़कों को अवरूद्द कर अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक हुई । बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई ।

समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि पूर्व से चिन्हित ब्लैक स्पॉट में दिसंबर माह में कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन गत माह की सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातार मौतें चालकों की लापरवाही से हुई।

दिसंबर में हुई 34 सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मृत्यु हुई जिनमें 16 की मौत बाइक चलाने के दौरान हेल्मेट का प्रयोग नहीं करने के कारण हुआ। वहीं कुछ मौतों में गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहनों की तेज गति तथा ड्रिक एंड ड्राइव भी कारण बने।

उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर ले जाने पर बल दिया गया। विशेषकर स्कूल-कॉलेज के बच्चों के बीच जागरूकता लाने तथा ट्रैफिक पुलिस को सघन जांच के निर्देश दिए । एमवीआई को ग्रामीण क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में भी निरंतर यातायात नियमों के अनुपालन हेतु वाहन जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया ।

उत्पाद विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब दुकानों के आसपास होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं गैर लाइसेंसी स्थलों में शराब का सेवन और बिक्री नहीं हो इसपर निरंतर निगरानी बनाए रखेंगे। उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित मामलों की पुनर्समीक्षा कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

351 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 23 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया

दिसंबर माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 351 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में हेल्मेट, सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित अन्य मामलों में 23 लाख 81 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया । 2689 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए जिनमें 2264 पुरूष एवं 425 महिलाएं शामिल हैं।

बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद जी, एडीसी संतोष गर्ग, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading