September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी देवांग गांधी के पुत्र कैरव लापता, चांडिल के कांदरबेड़ा के समीप मिली क्रेटा कार

बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी देवांग गांधी के पुत्र कैरव लापता, चांडिल के कांदरबेड़ा के समीप मिली क्रेटा कार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी और शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं. इस घटना के बाद शहर के कारोबार जगत में हड़कंप मच गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैरव गांधी का अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी के आदर्श नगर इलाके में ट्रेस किया गया था. इसके बाद उनकी क्रेटा कार पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के समीप झाड़ियों से बरामद की गई है. कार मिलने के बाद मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है.

कैरव के पिता देवांग गांधी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं. उनका आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं. गांधी परिवार को शहर का एक सभ्रांत और रसूखदार परिवार माना जाता है.

फिलहाल जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से कैरव गांधी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading