राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 : सरायकेला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को चलाया गया अभियान

सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत रविवार को गिड्डीबेड़ा टोल प्लाज़ा, कांड्रा–चौका मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक तथा रोड सेफ्टी टीम की उपस्थिति में सघन वाहन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई एवं नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जांच के क्रम में वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत