अमेरिका के बाद मेस्किको ने भी भारतीय सामान पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

नई दिल्ली : अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया है। इस लेटिन अमेरिकी देश की सीनेट ने भारत, चीन और कई अन्य एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर 50% तक के बढ़े हुए टैरिफ को मंजूरी दे दी है। ये नए टैरिफ अगले साल से लागू होंगे। यह फैसला घरेलू व्यापार समूहों के विरोध और प्रभावित देशों की आपत्तियों के बावजूद आया है। मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह मेक्सिको द्वारा हाल के वर्षों में स्थानीय उत्पादकों को बचाने के लिए उठाया गया सबसे मजबूत कदम है। यह कदम यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा से पहले उठाया गया है। इस उपाय के तहत उन देशों से आने वाले सामानों पर नए या ऊंचे शुल्क लगाए जाएंगे जिनके साथ मेक्सिको का कोई व्यापार समझौता नहीं है। इनमें चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।

मेक्सिको को एक्सपोर्ट

नए नियम के तहत 2026 से कुछ खास उत्पादों जैसे ऑटो, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, कपड़े, प्लास्टिक और स्टील पर 50% तक का टैरिफ लगेगा। वहीं, ज्यादातर अन्य सामानों पर यह दर 35% तक सीमित रहेगी। मेक्सिको को उम्मीद है कि टैरिफ में बदलाव से अगले साल से सरकार को 3.76 बिलियन डॉलर मिलेंगे। इससे सरकार को अपने राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। भारत से मेक्सिको को होने वाला निर्यात लगातार बढ़ा है। 2020 में यह 4.25 अरब डॉलर था, जो 2024 में बढ़कर 8.98 अरब डॉलर हो गया। यानी लगभग दोगुना हो गया। 2023 में भारतीय निर्यात में पिछले साल के मुकाबले करीब 6.5% की वृद्धि हुई। यह दिखाता है कि मेक्सिको में भारतीय सामानों की मांग काफी अच्छी है। वहीं मेक्सिको से आयात 2024 में 2.74 अरब डॉलर रह गया। यानी भारत इस देश के साथ ट्रेड सरप्लस की स्थिति में है।

भारतीय बाइक्स

भारत मेक्सिको को गाड़ियां (खासकर मोटरसाइकिल), बिजली के सामान, मशीनें, ऑर्गेनिक केमिकल, एल्युमीनियम और दवाइयां भेजता है। भारत का निर्यात तेजी से बढ़ा है और इसमें कई नई चीजें भी शामिल हुई हैं। खासकर गाड़ियों और आईटी सेक्टर में अच्छी तरक्की हुई है। ऑटो पार्ट्स और दो/तीन पहियों वाली गाड़ियां दोनों देशों के बीच व्यापार में बहुत अहम हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के जुगसलाई दो हथियार तस्कर गिरफ्तार पिस्टल बरामद

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

JAMSHEDPUR : 15 जून तक MGM अस्पताल को मिलेगा नियमित पेयजल, DC ने वाटर टावर परियोजना का किया निरीक्षण, एजेंसी को अल्टीमेटम

जमशेदपुर : शहर के एमजीएम अस्पताल की पेयजल समस्या इतनी गंभीर है कि हजारों मरीजों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया 25 फीट का सैंड स्कल्प्चर, तंबाकू-मुक्त समाज का आह्वान

पुरी, 30 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले शनिवार को मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने...

करीम सिटी कॉलेज में आयकर पर व्याख्यान में विशेषज्ञों ने बताए टैक्स बचत और अनुपालन के तरीके

जमशेदपुर : Karim City College में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (CAD) के तहत शुक्रवार को आयकर विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत