द ग्रेट झारखंड रन व 5वीं झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के टीशर्ट का विमोचन

जमशेदपुर : द ग्रेट झारखंड रन एवं 5वीं झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की आधिकारिक टी-शर्ट का शनिवार को एलाइट जिम, घोडाबांधा में विमोचन किया गया।

इस अवसर पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन गुरदेव सिंह, अध्यक्ष विजय सिं, एवं महासचिव संजीव कुमार तोमर उपस्थित रहे। मौके पर संयुक्त सचिव संजीव कुमार , खेल अधिकारी अनन्या, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केवल सिंह , बी. मरांडी, वरिष्ठ खिलाड़ी आर पी पांडे, बलबीर सिंह और हरबिंदर सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

आगामी 5वीं झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के मास्टर एथलीट अपनी प्रतिभा, शक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण द ग्रेट झारखंड रन 2025 का आयोजन प्रतियोगिता के दूसरे दिन 14 दिसंबर 2025 की सुबह 6:00 बजे किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के धावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को निबंधन कराना आवश्यक है। निबंधन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई हैं।

इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे शीघ्र पंजीकरण करा लें।

अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए संपर्क करें: 9234275251

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JAMSHEDPUR : मानगो डिमना रोड चेक पोस्ट के पास बिजली पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित चेक पोस्ट के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : जुगसलाई में कारोबारी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात एक कारोबारी ने फंदे लटक कर खुदकुशी कर ली।...

JHARKHAND : ऑक्सीजन खत्म होने से मासूम की थम गई सांसें! ढोरी केंद्रीय अस्पताल की लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

बोकारो : किसी भी परिवार के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है कि इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत