August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पटमदा प्रखंड के चुड़दा गांव की पद्मावती महतो को कुड़माली में मिला गोल्ड मेडल

पटमदा प्रखंड के चुड़दा गांव की पद्मावती महतो को कुड़माली में मिला गोल्ड मेडल

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के चुड़दा गांव निवासी पद्मावती कुमारी महतो को स्नातकोत्तर में कुड़माली भाषा में टॉपर बनने पर बुधवार को गोल्ड मेडल मिला है।

कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा स्वर्ण पदक देकर उन्हें सम्मानित किया गया। पटमदा डिग्री कॉलेज में कुड़माली विभाग के व्याख्याता डॉ. भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि पद्मावती कुमारी महतो पटमदा डिग्री कॉलेज से सत्र 2017-2020 में स्नातक कर चुकी हैं।

उन्होंने अथक प्रयास से स्नातकोत्तर में कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में कुड़माली भाषा में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। डॉ.भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि पटमदा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है, एक छात्रा भाषा संस्कृति में काफी रुचि रखते हुए स्नातकोत्तर के साथ -साथ कुड़माली भाषा में यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कुड़माली छात्र संगठन द्वारा कुड़मी भवन लोवाडीह पटमदा में सम्मानित किया जाएगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading