September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

सरायकेला-खरसावां में जिले में कई थाना प्रभारी बदले गए, यहां देखें पूरी सूची

सरायकेला-खरसावां में जिले में कई थाना प्रभारी बदले गए, यहां देखें पूरी सूची

सरायकेला। सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमाक लुनायत ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से लंबे समय से एक ही पद पर जमे थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला और पदस्थापना किया है। नई पदस्थापना सूची जारी होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है। जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना का प्रभारी बनाया गया है। चांडिल अंचल इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी राजेश सिंह को सौंपी गई है।

थाना स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाने की कमान संभालेंगे, जबकि सोनू कुमार को चौका थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विपुल ओझा को राजनगर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रामरेखा पासवान को आमदा ओपी और विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी की कमान सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने स्पष्ट किया है कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुगमता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है।पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।राजेश सिंह को चांडिल अंचल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाना प्रभारी होंगे।सोनू कुमार को चौका थाना की जिम्मेदारी दी गई है।विपुल ओझा को राजनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामरेखा पासवान को आमदा ओपी की कमान दी गई है।विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी की कमान सौंपी गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading