बिहार में इस दिन होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण , PM मोदी सहित ये शीर्ष नेता होंगे शामिल; गांधी मैदान में 4 दिन तक नो एंट्री

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्‍था को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान को 20 नवंबर तक जनता के लिए बंद कर दिया है। मैदान में बड़े स्तर पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, और गठबंधन के शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक बड़े शक्ति-प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

एनडीए को मिला रिकॉर्ड बहुमत : 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 89 सीट, जेडीयू ने 85, एलजेपी (रामविलास) ने 19 तो अन्य सहयोगी दलों ने 9 सीटें जीतीं हैं। इस जीत को बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

डिप्टी CM की रेस में तीन नाम
हालांकि 2025 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, परंतु नई सरकार में जेडीयू का कद और भी मजबूत होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, 11 JDU नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुल मिलाकर करीब 18 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे। इनमें से किसी एक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

JDU और BJP कोटे से इन नेताओं का मंत्री बनना तय

विजय चौधरी (JDU)
सम्राट चौधरी (BJP)
नितिन नवीन (BJP)
बिजेंद्र यादव (JDU)
श्रवण कुमार (JDU)
मंगल पांडेय(BJP)
अशोक चौधरी (JDU)
लेसी सिंह (JDU)
रामकृपाल यादव(BJP)
जमा खान (JDU)
मदन सहनी (JDU)
रजनीश कुमार (BJP)
जयंत राज (JDU)
महेश्वर हजारी (JDU)
संतोष निराला (JDU)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत