August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

21 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेगा आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार

21 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेगा आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, दिए निर्देश

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार और जोरदार तरीके से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान प्रारंभ करेंगे। कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। राज्य के सभी जिलों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सघन पर्यवेक्षण तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त को सतत् मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रधान सचिवों व सचिवों को जिलों में प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।

समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने योजना के बेहतर कार्यान्वयन एवं सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा आयोजन से संबंधित जानकारी नागरिकों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों को दी जाय। शिविर के दौरान प्रत्येक आवेदन तथा दी जाने वाली सेवाओं का पोर्टल पर इंट्री करे। निष्पादन योग्य आवेदनों तथा समस्याओं का यथा संभव तुरंत समाधान करेंगे। सोमवार को हुई बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई ।

उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है ।

बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा का अधिकार दिलाने के लिए अंचलाधिकारियों को विशेष पहल करते हुए आवेदन सृजित करने तथा उचित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जिला स्तरीय कमिटि को अनुसंशा भेजने का निदेश दिया गया।

छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति के आवेदनों को ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से निष्पादित करने, जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण- जीर्णोघार/ सौन्दर्यीकरण आदि से संबंधित कार्यो हेतु संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए भूमि प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया।

सरकार की महत्वकांक्षी मईया सम्मान योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा सत्यापन उपरांत अयोग्य, मृत, गैर स्थानीय लाभुकों का सत्यापन कर अनुसंशा जिला को भेजने का निदेश दिया गया।

इसके अलाववा तकनीकी कारणों से योजना से वंचित लाभुकों की त्रुटि का निराकरण के लिए बैकिंग संस्थानों, प्रज्ञा केन्द्र संचालकों, वीएलई को प्राथमिकता के अधार पर लोगों के समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया गया।

शिक्षा विभाग को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोलने, आधार पंजीकरण, विद्यार्थियों का नियमित हेल्थ चेकप कराने तथा हेल्थ कार्ड बनाने का निदेश दिया। जिला के बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में सुधार हेत चिन्हित विद्यालयों में टैग किये गये जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक 10 दिनों में संबंधित विद्यालयों में विजिट कर विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवता में सुधार के लिए ठोस पहल करने का निदेश दिया गया।

बीपीएम बर्मामाईन्स (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) तथा जमशेदपुर उच्च विद्यालय बिष्टूपुर में असमाजिक तत्वों के द्वारा चोरी, तोड़-फोड़ मामले पर उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि थाना स्तर से असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें।

सरकार के माध्यम से आधारभूत संरचना निर्माण, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल आदि निर्माण कार्य में लगे अभियांत्रिकी विभागों को कार्य में गुणवता सुनिश्चित करने समय पर योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तत्परता बरतने का निदेश दिया साथ हीं कहा परियोजना स्थल पर नियमित रूप से विजिट कर कार्य समय पर पुरा करें। योजनाओं की पारदर्शिता के लिए निर्माण स्थल पर योजना का क्यूआर कोर्ड अनिवार्य रूप से डिसप्ले कराये।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमसी जेएनएसी, एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading