September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

दिल्ली ब्लास्ट : यूपी एटीएस ने कानपुर से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ को उठाया

दिल्ली ब्लास्ट : यूपी एटीएस ने कानपुर से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ को उठाया

कानपुर। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम हुए कार विस्फोट मामले में यूपी एटीएस ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के प्रथम वर्ष के छात्र डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है। यह डॉक्टर फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन और उसके भाई परवेज के संपर्क में था। इस मामले में अब नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को कार्डियोलॉजी के मीडिया प्रभारी डॉक्टर अवधेश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता कर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आरिफ ने नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में आॅल इंडिया रैंक 1008 हासिल की थी। काउंसलिंग में उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) कानपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में प्रवेश मिला था। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने ज्वाइन किया था। बुधवार को उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में थी। उन्होंने बताया कि कार्डियोलॉजी में तैनाती के दौरान हॉस्टल में रूम खाली ना होने की वजह से डॉक्टर आरिफ ने अशोकनगर में एक फ्लैट किराए पर लिया था। जिसमें उनके रूम पार्टनर सहकर्मी डॉक्टर अभिषेक थे।

डॉ आरिफ के रूम पार्टनर अभिषेक ने बताया कि कभी भी उन्हें आरिफ की बातचीत से ऐसा नहीं लगा कि वह कोई संदिग्ध है। वहीं इस पूरे मामले में मकान मालिक कन्हैयालाल का भी यही कहना है कि लगभग एक महीने पहले ही उन्हें फ्लैट किराए पर दिया गया था। डॉक्टर होने की वजह से उनका आने-जाने का कोई समय नहीं था। वह कभी किसी से कुछ नहीं बोलते थे। चुपचाप जाकर अपने घर में आते और सुबह अपनी ड्यूटी पर चले जाते थे। पत्रकार वार्ता के दौरान कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ राकेश वर्मा भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विस्फोट मामले में जांच एजेंसियां लगातार छानबीन कर रही हैं। यूपी एटीएस ने बुधवारशाम को कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) में प्रथम वर्ष का छात्र मोहम्मद आरिफ को उठा लिया था। उस पर आरोप है कि वह इस मामले में गिरफ्तार डॉ शाहीन और उसके भाई के संपर्क में था। जांच एजेंसिया डॉ आरिफ से पूछताछ कर रही है। डॉक्टर मोहम्मद आरिफ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का निवासी है।

यूपी एटीएस डॉ आरिफ के दस्तावेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा आरिफ के गैजेट्स जैसे लैपटॉप और मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। एटीएस टीम आरिफ को दिल्ली ले गई है। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद अब कानपुर पुलिस भी मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्डियोलॉजी से लेकर आरिफ के फ्लैट के मकान मालिक और साथी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading