पप्पू, टप्पू और अप्पू … दरभंगा में गरजे योगी, इंडी गठबंधन को बताया बंदरों की जोड़ी

दरभंगा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार बिहार के दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्याधाम में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं और मिथिला की धरती पर मां जानकी भी विराजमान होंगी। मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण सीतामढ़ी में डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा, “अच्छी सरकार चुनने से यही फायदा होता है। आपकी आस्था का भी सम्मान होता है और विकास भी होता है।” योगी ने दरभंगा में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास की योजनाएं दे रही है, विकास भी है और विरासत भी है। गरीबों के लिए योजनाएं भी हैं।

उन्होंने राजद के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि राजद काल में राशन हड़प लिया जाता था। उस दौर में अगर गरीब बीमार हो जाता था, तो मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आज लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध है।

योगी ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे संदेश था कि बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत कहो, जबकि इंडी गठबंधन में स्थिति अलग है। इस गठबंधन में भी तीन बंदर हैं। एक का नाम पप्पू है, दूसरे का टप्पू और तीसरे का नाम अप्पू है। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इन लोगों को एनडीए का काम नहीं दिखता। राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां भारत का अपमान करते हैं। ये तीन बंदर परिवार के माफिया को बहला-फुसलाकर और उन्हें अपना चेला बनाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने से भी नहीं चूकते हैं। आज यहां कोई दंगा नहीं है, कोई नरसंहार नहीं है। आज मिथिला भी चंगा है। जब कवि विद्यापति का नाम सुनते हैं, तो इस धारा की याद आ जाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद वाले अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं। यही अंतर है राजद-कांग्रेस और एनडीए में। हम विकास और सुशासन की बात करते हैं। ये लोग अपहरण को उद्योग बनाते हैं। माफिया को शागिर्द बनाते हैं, इसलिए हम इनकी छाती में बुलडोजर चलाते हैं। आज यूपी में कोई माफिया नहीं है। वहां कोई अपराधी नहीं है। आज यूपी में कोई दंगा नहीं है, वहां सब चंगा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से दो गोवंश बरामद, तस्करी की आशंका; चालक फरार

जमशेदपुर: प्रशासन की सख्ती के बावजूद झारखंड में गोवंश की तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत