September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत, देवउठनी एकादशी पर उमड़े थे श्रद्धालु

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत, देवउठनी एकादशी पर उमड़े थे श्रद्धालु

श्रीकाकुलम : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे बेहद हृदयविदारक बताया है। एकदशी के चलते मंदिर में भारी भीड़ थी। इसके चलते यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मृतकों में सात की घटनास्थल पर और तीन की मौत इलाज के दौरान हुई।” मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। गृह मंत्री वी. अनीता ने कहा कि इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों उम्र सात की उम्र 35-40 वर्ष के बीच है।

गृह मंत्री के अनुसार, मंदिर पहली मंजिल पर ऊंचाई पर स्थित है और जब श्रद्धालु चढ़ रहे थे, तो रेलिंग टूट गई, जिससे एक कोने में खड़े लोग गिर गए और कुछ लोग उनके ऊपर गिर पड़े।

काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर एक निजी मंदिर है और धर्मस्व विभाग के अधीन नहीं है। अनीता ने कहा कि हर शनिवार को यहां 1,500 से 2,000 श्रद्धालुओं का आना आम बात है। उन्होंने कहा कि शनिवार को एकादशी और कार्तिक मास का अवसर होने के कारण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने से यह घटना हुई।

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ है। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading